गुरुवार, 9 जुलाई 2026

एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत भलुअनी में हुआ वृक्षारोपण

जनपद देवरिया के विकासखंड भलुअनी में दिनांक 09 जुलाई 2026

को खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा जी के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री कुशवाहा जी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने विकासखंड के बीआरसी कार्यालय एवं सभी परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित वृक्षारोपण एवं सुंदरीकरण कार्यों पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।