बुधवार, 8 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ(CM Cashless Medical)

बरहज तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना काशुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरा बरहज नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री संदीप सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भलुअनी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी बरहज श्री राजेश यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की उपयोगिता, पात्रता एवं लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सभी शिक्षकों से अपील की कि विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं रसोइयों को तकनीकी सहायता प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को इस जनकल्याणकारी योजना से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम में शिक्षक साथी राजन वर्मा, धीमांशु सिंह, शिवानंद जी, प्रदीप त्रिपाठी, सत्येंद्र मौर्य सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।