गुरुवार, 16 जुलाई 2026

शुभारंभ के पावन क्षण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम जियावन मौर्य जी के नवनिर्मित एवं आकर्षक कार्यालय कक्ष (चैंबर) में प्रवेश से पूर्व वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन का आयोजन किया गया। ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत आदरणीय बीएसए महोदय ने अपने नवीन चैंबर में प्रवेश कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विकासखंड भलुअनी के खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा जी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ अर्पित कीं।

इस गरिमामय अवसर पर जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कामना है कि यह नया कार्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति और जनपद की निरंतर प्रगति का प्रेरक केंद्र बने। ईश्वर आदरणीय बीएसए महोदय को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व प्रदान करें, जिससे जनपद की शिक्षा व्यवस्था नई उपलब्धियों की ओर निरंतर अग्रसर होती रहे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), भलुअनी का निरीक्षण

आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम जियावन मौर्य एवं खंड

शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भलुअनी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण बनाए रखने तथा शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र, भलुअनी का निरीक्षण(

 जनपद देवरिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक संसाधन

केंद्र, भलुअनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा जी की नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता की सराहना भी की गई।🙏❣️

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत भलुअनी में हुआ वृक्षारोपण

जनपद देवरिया के विकासखंड भलुअनी में दिनांक 09 जुलाई 2026

को खंड शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा जी के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री कुशवाहा जी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने विकासखंड के बीआरसी कार्यालय एवं सभी परिषदीय विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित परिसर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित वृक्षारोपण एवं सुंदरीकरण कार्यों पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।