आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राम जियावन मौर्य एवं खंड
शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भलुअनी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने
छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं
के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए
उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक
निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक शैक्षिक वातावरण बनाए रखने तथा शासन की सभी योजनाओं
का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
